गौरव सैनी ने की 'घर वापसी', भाजपा छोड़कर फिर से जेजेपी में हुए शामिल, दिग्विजय सिंह चौटाला ने पटका पहना किया पार्टी में पुनः स्वागत
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
(सिरसा, हरियाणा):आज हिसार में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत गौरव सैनी (पूर्व युवा हल्का अध्यक्ष, हिसार) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में वापसी की। उन्होंने दिग्विजय सिंह चौटाला की अगुआई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा, "जो साथी किसी भ्रम या बहकावे में आकर पार्टी छोड़ गए थे, अब वे सच्चाई को पहचानते हुए फिर से हमारी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। गौरव सैनी की घर वापसी पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।"
गौरव सैनी ने भी जननायक जनता पार्टी में वापसी को एक भावनात्मक क्षण बताते हुए कहा कि वे हमेशा से जेजेपी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और अब सही समय पर उन्होंने वापसी का निर्णय लिया है। यह घटनाक्रम जेजेपी की संगठनात्मक मज़बूती और युवाओं में नेतृत्व के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।