संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश
सम्पादक रितेश गर्ग (चंडीगढ़,हरियाणा):- चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और शिकायतों से जुड़े दस्तावेज भी देखे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री द्वारा आमजन से सीधे संवाद करने की यह पहल लोगों को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करती है।