थाना सदर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, 14 बोतल अवैध देशी शराब सहित आरोपी काबू

सम्पादक रितेश गर्ग (फतेहाबाद ,हरियाणा):- टोहाना । अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर टोहाना पुलिस ने गांव समैण में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 14 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र बसाऊ राम निवासी समैण के रूप में हुई है। नियमानुसार कार्यवाही कर आरोपी को पुलिस द्वारा बर जमानत रिहा किया गया। थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने बताया कि पुलिस टीम के मुख्य सिपाही अनिल कुमार के नेतृत्व में अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान बस अड्डा समैण क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव समैण में एक व्यक्ति अपनी परचून की दुकान के आगे शराब बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति हाथ में काले रंग का बैग लिए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर अपनी दुकान की तरफ जाने लगा। पुलिस टीम ने उसे मौके पर काबू कर लिया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से देशी शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर टोहाना में मुकदमा नम्बर 180 दिनांक 06.09.2026 धारा 61-4-20 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।