पुलिस चौकी कुलां की कार्रवाई, 13 बोतल अवैध देशी शराब सहित आरोपी काबू
सम्पादक रितेश गर्ग (फतेहाबाद ,हरियाणा):- टोहाना। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी कुलां की टीम ने धारसुल-नन्हेड़ी रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 13 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान बुटा सिंह पुत्र दरिया सिंह निवासी गांव नन्हेड़ी, तहसील टोहाना के रूप में हुई है। नियमानुसार कार्यवाही कर आरोपी को पुलिस द्वारा बर जमानत रिहा किया गया।
पुलिस चौकी कुलां प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के मुख्य सिपाही सोनू के नेतृत्व में अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान धारसुल से नन्हेड़ी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव नन्हेड़ी की तरफ से एक व्यक्ति अपने कंधे पर सफेद रंग की प्लास्टिक कैनी लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर वह अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। उसके पास मौजूद प्लास्टिक कैनी की जांच करने पर उसमें 13 बोतल अवैध देशी शराब पाई गई।
इस संबंध में थाना सदर टोहाना में मुकदमा नंबर 181 दिनांक 06.09.2026 धारा 61-4-20 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।