थाना भट्टू कलां पुलिस की कार्रवाई, 15 बोतल देशी शराब सहित आरोपी काबू
सम्पादक रितेश गर्ग (फतेहाबाद ,हरियाणा):- भट्टू कलां। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 15 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र बलिन्द्र निवासी मेहूवाला के रूप में हुई है। नियमानुसार कार्यवाही कर आरोपी को पुलिस द्वारा बर जमानत रिहा किया गया।
थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में लुदेसर चौक भट्टू कलां से फतेहाबाद रोड की तरफ गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए जा रही थी। जब पुलिस टीम नहर पुल भट्टू कलां के पास पहुंची तो नहर की दक्षिण पटरी पर एक युवक सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा।
शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को कट्टे सहित काबू कर लिया। कट्टे की जांच करने पर उसमें से देशी शराब की 15 बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना भट्टु कलां में मुकदमा नंबर 202 दिनांक 06.09.2026 धारा 61-4-20 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।