चौकी चौटाला पुलिस ने मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में संलिप्त आरोपी किया गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
(सिरसा,हरियाणा):-डबवाली । पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह द्वारा निर्देशित राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाऊन में अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है । इस मिशन में गंभीर अपराधों मे वांछित, फरार, इनामी और आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है । जिसके तहत डबवाली पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी है । इसी अभियान में कार्रवाई करते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने मादक पदार्थ के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में संलिप्त आरोपी नवनीत सिंह पुत्र सुखेन्दर सिंह निवासी संगरिया जिला हनुमानगढ़ राज. को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल ने बताया कि दिनांक 20.11.2025 को प्राप्त शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 19.11.2025 को आरोपियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए मादक पदार्थ के अधिक सेवन से उसके लड़के प्रदीप कुमार की तबीयत खराब हो जाने पर उसे सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । जो शिकायतकर्ता के ब्यान पर आरोपियों द्वारा उसके पुत्र को नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व अन्य मादक पदार्थ सप्लाई किए जाने के कारण मौत हो जाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर इस मामले में संलिप्त आरोपी नववीत सिंह को गांव अबूबशहर से गिरफ्तार किया है । आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।