चौकी चौटाला पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार

सहायक सम्पादक रितेश गर्ग

(सिरसा,हरियाणा):-डबवाली । डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । जिसके तहत कार्रवाई करते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने 06 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर आरोपी सुशील कुमार उर्फ चिल्ली पुत्र पृथ्वीराज निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को जंडवाला बिश्नोईयां से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल ने बताया कि दिनांक 07.11.2025 को उन्होंने अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध के दौरान अबूबशहर आसा खेडा Y जंक्शन के नजदीक से आरोपी विनोद कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को 06 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू कर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर इस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई थी । जो मामले की तफ्तीश करते हुए एएसआई बेअंत ने अपनी टीम के साथ आरोपी विनोद कुमार से की गई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस मामले में मुख्य तस्कर आरोपी सुशील उर्फ चिल्ली को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा ।