मेडिकल नशे पर कड़ा शिकंजा कसते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने नशे में प्रयुक्त होने वाले 550 गोलियां व कैप्सूल सहित एक को किया काबू

सहायक संपादक रितेश गर्ग

(सिरसा,हरियाणा):-डबवाली । डबवाली पुलिस पंजाब की सीमा से सटे जिला डबवाली को नशा मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं । जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा विभिन्न प्रकार का नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है । जिला पुलिस द्वारा जहां मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है वहीं मैडीकल नशा बेचने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसा जा रहा है । प्रयासों की इसी कड़ी में चौकी चौटाला पुलिस टीम ने गांव चौटाला से सिया राम उर्फ जय सिंह पुत्र शरमन निवासी चौटाला जिला सिरसा को काबू करने में सफलता हासिल की  ।
             इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल ने बताया कि मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गांव चौटाला में उन्होंने कोई नशीली पदार्थ होने की आशंका पर एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जा से नशे में प्रयुक्त होने वाली 250 कैप्सूल सिग्नेचर व 300 गोलियां टेम्पेन्टाडोल की बरामद हुई । जो उक्त युवक को 172 बीएनएसएस के तहत डिटेन कर कार्रवाई की गई । 
पुलिस अधीक्षक द्वारा निरंतर मेडिकल एसोसिएशन एवं दवा विक्रेताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने को कहा जा रहा है ताकि दवा विक्रेता दवाओं को बिना किसी डाक्टरी सलाह एवं पर्ची के किसी को भी न दें । इसके अलावा कई नशे में दुरुपयोग होने वाली गोलियां एन.डी.पी.एस. एक्ट में नहीं आतीं इसलिए इन गोलियां का अक्सर नशे में प्रयोग हो रहा है । पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के सहयोग से मेडिकल नशा बेचने वालों पर पैनी नजर रखें । अगर किसी मेडिकल स्टोर संचालक की नशा बेचने में संलिप्तता पाई जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें ।