नशा तस्करी नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी,चौकी चौटाला पुलिस ने 157.880 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में तीन माह से वांछित मुख्य तस्कर किया काबू

 

जिला पत्रकार रितेश गर्ग

(सिरसा हरियाणा):-डबवाली । डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान निरंतर जारी है । इसी कड़ी में चौकी चौटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 157 ग्राम 880 मिलीग्राम अफीम बरामदगी मामले में तीन माह से वांछित मुख्य तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धनप्रीत सिंह उर्फ धन्ना पुत्र तेजपाल सिंह निवासी वार्ड न. 03 अमालपुरा राठान, पीलीबंगा (राज.) के रूप में हुई है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 25.12.2025 को एएनसी स्टाफ डबवाली में तैनात एएसआई गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने गांव चौटाला में संगरिया नाका पर नाकाबंदी के दौरान संगरिया की ओर से आते दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोका । जो मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों मनोज कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी लखुवाली जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) तथा जोगिन्दर सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी लोंगेवाला जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को काबू कर कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर मोटरसाइकिल सहित नियमानुसार तलाशी ली गई । जो उनके कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 157 ग्राम 880 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई । जो बरामद अफीम व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की ।
गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त अफीम वे आरोपी धनप्रीत उर्फ धन्ना से ही खरीद कर लाये थे ।
उक्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए वांछित मुख्य तस्कर आरोपी धनप्रीत उर्फ धन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।