एडीआर सेंटर में पुलिस कर्मियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन

जिला पत्रकार रितेश गर्ग

(सिरसा हरियाणा):-सिरसा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय जिला एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएचओ, आईओ और पुलिस अधिकारियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस वर्कशॉप में चीफ एलएडीसी मीरा गर्वा और डिप्टी एलएडीसी केएस गिल ने मौजूद सभी को जेजे एक्ट, पॉक्सो एक्ट, पॉश एक्ट, प्री अरेस्ट केसेस, अजमल बेग बनाम उत्तर प्रदेश राज्य केस का फैसला, सतिंदर अंतिल बनाम सीबीआई केस का फैसला, अरनेश कुमार बनाम राज्य केस का फैसला, प्री-लिटिगेशन मीडीएशन आदि के बारे में जानकारी दी। वर्कशॉप में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 15100 के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर कानूनी सलाह के लिए संपर्क किया जा सकता है।