ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन में चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई तेजधार हथियार से हमला कर हत्या के मामले में आरोपी किया काबू
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
(सिरसा,हरियाणा):-डबवाली । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत डबवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है । इसी कार्रवाई में चौकी चौटाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है । टीम ने गांव सकता खेड़ा में हुए जानलेवा हमले में करनैल सिंह निवासी सक्ता खेड़ा की मौत हो जाने व उसके पुत्र गोरा सिंह के गंभीर रूप से घायल हो जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ कृष्ण सिंह पुत्र नन्द राम उर्फ नन्द लाल निवासी सक्ता खेड़ा के रूप में हुई है ।
विवरण:-इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 12.12.2025 को गोरा सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी सक्ता खेड़ा ने ब्यान किया कि दिनांक 09.12.2025 को समय करीब 8/8.30 बजे वह काम से अपने घर पर आया था और उसने अपने मकान पर गाने बजा रखे थे जिस पर उसके पड़ोसी नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र कृष्ण सिंह ने गाने बंद करने के लिए कहा । जिसको लेकर दोनो की आपस मे बहस हो गई । इसी समय अर्जुन ने अपने घर से कापे जैसा हथियार लेकर आया और उसका पिता कृष्ण सिह पुत्र नन्द लाल भी अपने हाथ मे कुलाडी लेकर आया जो उनका शोर सुनकर गोरा सिंह का पिता करनैल सिंह भी गली मे आ गया । जो आरोपियों द्वारा उसपर व उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया । जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । जो शिकायत कर्ता व उसके पिता करनैल सिंह को उनके परिजनों ने एम्स बठिंडा में दाखिल करवाया ।
कार्रवाईः- आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो इलाज के दौरान शिकायतकर्ता के पिता करनैल सिंह की मौत हो गई । जो मामले की तफ्तीश करते हुए चौकी चौटाला टीम ने आरोपी कृष्ण कुमार को सकता खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर मामले से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल की जाएगी ।
“ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी सख्ती से जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”