पोक्सो मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें : उपायुक्त शांतनु शर्मा
जिला पत्रकार रितेश गर्ग (सिरसा ,हरियाणा):- सिरसा । उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में जेजे एक्ट एवं पोक्सो एक्ट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएसपी डबवाली योगेश, डीएसपी सिरसा राजबीर सिंह, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डा. मदन लाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर, संरक्षण अधिकारी अंजना डूडी, बाल कल्याण समिति सदस्य भावना शर्मा, रजनीश खन्ना, निधि मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता मीनाक्षी व आउटरीच वर्कर प्रदीप कुमार मौजूद रहे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक पोक्सो मामले की सूचना बिना विलंब बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीडि़त बच्चों को समय पर आवश्यक संरक्षण एवं सहायता मिल सके। उन्होंने बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि पात्र बच्चों को स्पेशल रिलीफ फंड के माध्यम से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें आवश्यक सहयोग समय पर मिल सके। बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आने वाले मामलों की भी समीक्षा की गई।