भारत विकास परिषद के 64 वे स्थापना दिवस पर शाखा कालांवाली द्वारा विशाल मेडिकल फ्री कैंप आयोजित

स्टेट हेड रितेश गर्ग (सिरसा हरियाणा):- कालांवाली । भारत विकास परिषद के 64 वे स्थापना दिवस पर (दिनांक 10 जुलाई 1963) सेवा पखवाङे के अन्तर्गत शाखा कालांवाली द्वारा  विशाल मेडिकल फ्री कैंप एवं पंचकर्म थेरेपी-आयुर्वेद उपचार कैंप, दिनांक 10 जुलाई,2026 ( शुक्रवार) सुबह 9.00 से 1.00 बजे  तक,तेरापंथ जैन भवन नजदीक शिवबाङी मंदिर, कालांवाली में आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्घघाटन श्री सिकंदर बाहिया, नगर पार्षद व उपाध्यक्ष- नगर पालिका द्वारा किया गया। श्री सुभाष शर्मा, नगर पार्षद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
इस कैंप में आँखों की जांच श्री गुरू नानक (आई) अस्पताल के डॉक्टर कश्मीर सिंह द्वारा सेवाएँ दी गईं , डैंटल चैकअप कैम्प में मोंगा डैंटल क्लीनिक के डॉ॰ विशाल मोंगा  दाँतों की जांच की ग॓ई,  जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त एक्स-रे व दवाईयां प्रदान की गई। शुगर, पत्थरी, रसोली, स्त्री रोग व अन्य रोगियों की जांच, आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ होम्योपैथिक जैन अस्पताल, कालांवाली के डॉ॰ सोहन सिंह, ज्योति रानी ने अपनी टीम के साथ सेवाएँ प्रदान की। होम्योपैथिक दवाईयां भी मुफ्त प्रदान की गई। शुगर व अन्य जांच पब्लिक कंप्यूटराइज्ड लैब के श्री अविनाश गर्ग द्वारा की गई। पंचकर्म थेरेपी एवं आयुर्वेदिक  प्राकृतिक उपचार, अरदास हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर के डॉ॰ केशव शर्मा व डॉ॰ प्राची शर्मा (चण्डीगढ़ वाले) की टीम द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की।इस  कैंप में 65 मरीजो ने चैक-अप करवाकर सेवा का लाभ उठाया।
स्थापना दिवस समारोह में संस्थापक अध्यक्ष श्री दिनेश गर्ग जैन ने बताया कि परिषद की स्थापना 63 वर्ष पूर्व डॉ. सूरज प्रकाश द्वारा नई दिल्ली में धनी व बुद्धिजीवों को जोड़ने के लिए की गई। परिषद द्वारा आज देश भर में सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का शसक्त माध्यम बन चुका है।कालांवाली शाखा भी 24 वर्षों से सेवा संस्कार के कार्यों द्वारा प्रांत व क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान रखती है।
चेयरमैन चरण दास चन्नी ने बताया कि इस समारोह में समाज सेवा के लिए डॉ कश्मीर सिंह, डॉक्टर केशव-प्राची शर्मा, डॉ विशाल मोंगा, डॉ सोहन सिंह व अविनाश गर्ग ,नीलम शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | 

स्थापना दिवस समारोह में संस्थापक अध्यक्ष दिनेश गर्ग जैन, संरक्षक मोहन लाल बांसल, अध्यक्ष अजय गर्ग जैमको, सचिव सतीश राजपाल, परिकल्प संयोजक चरणदास चन्नी, राकेश जैन सह संयोजक, भूषण जैन, नरेश गर्ग पटवारी व तुषार गर्ग व अन्य सदस्यों की गरिमामयी सेवायें रही। समारोह के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन..... के सामूहिक गायन के साथ संपन्न हुआ