स्वेट टीम-1 और डॉग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, पीरांवाली में 5 ग्राम 300 मि.ग्राम चिट्टा सहित आरोपी काबू,आरोपी तस्कर के पुत्र पर पहले भी है एनडीपीएस के मामले दर्ज
स्टेट हेड रितेश गर्ग (फतेहाबाद हरियाणा):- हिसार 06 जून । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वाट टीम-1 एवं डॉग स्क्वाड की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव पीरांवाली से एक नशा तस्कर के कब्जे से 5 ग्राम 300 मि.ग्राम ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार स्वेट टीम-1 एवं डॉग स्क्वाड द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना एवं जांच के आधार पर गांव पीरांवाली निवासी हरमीत पुत्र गुरदेव सिंह के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 ग्राम 300 मि.ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पुत्र मगंत राम उर्फ मगुं के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क, नशीले पदार्थ के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हिसार पुलिस की अपील:
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। "नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।"