"नशे के सौदागरों पर डबवाली पुलिस की कार्रवाई और तेज",नाइट डोमिनेशन में सघन नाकाबंदी में सीआईए स्टाफ डबवाली ने मोटरसाइकिल सवार आरोपी 06.510 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू,
संपादक रितेश गर्ग (डबवाली,हरियाणा):- डबवाली । डबवाली को नशा मुक्त अपराध मुक्त बनाने के लिए डबवाली पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार तेज होता जा रहा है । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के दिशानिर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने नेतृत्व में सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली में नाइट डोमिनेशन के तहत नाकाबंदी व संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल सवार आरोपी को 06.510 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात एएसआई प्रीतम सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने बीती रात एफसीआई गोदाम मंडी डबवाली के नजदीक ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रूकवाकर कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06.510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी रोशन कुमार के विरुद्ध थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है । मामले की जांच जारी है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके आस पास नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।