21 एकड़ क्षेत्र में बनेगा मेडिकल कॉलेज, कैंसर उपचार केंद्र की भी होगी सुविधा, एम.बी.बी.एस. की होंगी 100 सीटें: मुख्यमंत्री

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग 

 

सिरसा का मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के क्षेत्र में होगा मील का पत्थर साबित,  मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन
- सिरसा मेडिकल कॉलेज में कैंसर उपचार केंद्र की होगी सुविधा, इसके लिए साथ लगती साढ़े पांच एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाएगी सरकार-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- लगभग 1,010 करोड़ रुपये की लागत से 21 एकड़ क्षेत्र में बनेगा मेडिकल कॉलेज, एम.बी.बी.एस. की होंगी 100 सीटें- मुख्यमंत्री
- प्रदेश में 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को आयुष्मान-चिरायु योजना के तहत मिलेगी 10 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा-मुख्यमंत्री ने की घोषणा
- हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेज होगा स्थापित
- प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमैंट को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार संकल्पबद्ध- मुख्यमंत्री