रोहतक PGI के वीसी होंगे डॉ. एचके अग्रवाल: 29 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार, डॉ. अनीता सक्सेना का कार्यकाल खत्म
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
हरियाणा के रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल होंगे। वे 29 नवंबर को अपना अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। डॉ. एचके अग्रवाल फिलहाल पीजीआई में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं।
उन्हें कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वर्तमान में रोहतक पीजीआई की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना हैं। उनका कार्यकाल 68 वर्ष की आयु में समाप्त हो रहा है। वे 28 नवंबर को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त होंगी। जबकि डॉ. एचके अग्रवाल 29 नवंबर से अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
बता दें कि डॉ. एचके अग्रवाल को वर्ष 2016 में पीजीआई का रजिस्ट्रार बनाया गया था और वे पिछले करीब 8 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. एचके अग्रवाल मूलरूप से अंबाला के मुलाना के रहने वाले हैं। उन्होंने पीजीआईएमएस रोहतक से एमबीबीएस और एमडी की है। वे 1992 से ही फैकल्टी सदस्य हैं। 2007 में उन्होंने मेडिसन विभाग की यूनिट चार में हेड का कार्यभार संभाला।
रोहतक PGI के वीसी होंगे डॉ. एचके अग्रवाल: 29 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार, डॉ. अनीता सक्सेना का कार्यकाल खत्म