डबवाली पुलिस द्वारा 3 उद्वघोषित व्यक्ति काबू*

जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग

सिरसा  (हरियाणा):-डबवाली 27 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्दशानुसार विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए डबवाली पुलिस ने तीन उद्वघोषित व्यक्तियों  को काबू करने में सफलता हासिल की है । 
         इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पी.ओ स्टाफ की टीम ने रामजीलाल पुत्र लक्ष्मण दास निवासी न्याणा जिला जयपुर राजस्थान को काबू किया गया है तथा सीआईए डबवाली स्टाफ ने सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी संगरिया को काबू किया गया है और सहायक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार थाना शहर डबवाली ने सुरजीत सिंह पुत्र मनीराम निवासी चौटाला को काबु किया गया है । उद्वघोषित व्यक्ति रामजीलाल , सुनील कुमार व सुरजीत सिंह अदालत से एनआईटी एक्ट में उद्वघोषित व्यक्ति घोषित थे । आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा ।