चौंकी सिंहपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में असल सप्लायर को काबू कर भेजा जेल
जिला रिपोर्टर रितेश गर्ग
डबवाली 27 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सिंहपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी बुध सिंह पुत्र लाली सिंह निवासी पक्का शहीदा को काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी सिंहपुरा सब इंस्पेक्टर चन्दन सिंह ने बताया कि दिनांक 26.09.2024 को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने आरोपी गगनदीप सिंह पुत्र लीला सिंह वासी पक्का शहीदा से 6 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद करके आरोपी को बन्द जेल सिरसा करवाया था । आरोपी बुध सिंह द्वारा ही आरोपी गगनदीप हेरोइन चिट्टा बेचा गया था । आरोपी को अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल सिरसा करवाया गया है ।